How did you like the blog?

Thursday, April 30, 2009

A TV AD ON THE ELECTION THEME

[scene: एक मिडिल-एज आदमी(मिस्टर मेहता)अपने घर की रिपेयर, रंगाई-पुताई करवा रहा होता है।)]। (This is an ad written n conceptualised by me and is an original work)

VO1 : क्यूँ मेहता साहब किसकी सरकार बनती देख रहे हैं इस बार? इस बार आपका वोट किसे पडेगा?

VO 2(Mr। Mehta): अरे भाई किसे फुर्सत है? अभी घर में काम लगा रखा है। वोटिंग के लिए जा पाना मुश्किल है।

VO1 : अरे मेहता साहब ज्यादा से ज्यादा आधा दिन लगेगा। कुछ घंटे का समय निकाल के चल जाइयेगा वोटिंग करने।

VO 2(Mr। Mehta):कुछ घंटे? अरे यहाँ तो पांच-मिनट की फुर्सत नहीं है। अब अपने घर का काम है। लगे रहना पड़ता है। वरना थोडी सी भी ढिलाई देने का मतलब हजारों का खर्चा और। यहाँ तोह सर पर सवार होकर काम करवाना पड़ता है।

VO1 : अरे तो उतनी देर के लिए किसी और को काम देखने पर लगा दीजिये और आप वोट दे आइये।

VO 2(Mr। Mehta): क्या बात कर रहे हैं भाई? मेरा मकान है तो जवाबदेही भी मेरी ही बनती है इसके देख-रेख की।इस बात की क्या गारंटी है की दूसरा उतने ही sincerity से ये काम देखेगा जितनी sincerity से मैं देखता हूँ। ऐसे कैसे मैं किसी भी के हाथों में अपने घर को सौंप दूँ? अपने घर के मामले में मैं ऐसी लापरवाही नहीं बरत सकता।

VO 1: मेहता जी देश भी तो अपना ही है और इसके देख-रेख की भी तो जिम्मेदारी हमारी ही है। ऐसे कैसे किसी के भी हाथों हम अपने देश को सौंप सकते हैं? अगर हम नहीं सोचंगे तो और कौन सोचेगा।

BACKGROUND VOICE OVER: जब कुछ घंटों के लिए हम अपना घर किसी और के हवाले नहीं कर सकते तो कैसे अपने देश को बिना सोचे-समझे किसी के भी हवाले कर सकते हैं? वोटिंग करने जरूर जाएं तो एक अच्छे और सच्चे नेता को चुन कर अपने देश को भी सुन्दर और मजबूत नींव प्रदान करें।
DO VOTE

An election-theme based Television commercial

(scene: A marriage scene at the bridegroom's place where preparations are in full swing for the marriage due to take place in 4 days' time. A guest arrives and the father of the bridegroom welcome him. After exchange of greetings, they sit down for a quick chat.)
SFX:( sounds of marriage songs playing in the backgroud)
(This is an ad written n conceptualised by me and is an original work)
V।O।1(the guest): बेटे की शादी मुबारक हो वर्मा जी।

VO2(Mr। Verma): बहुत-बहुत शुक्रिया। आइये अन्दर बैठिये। मैं थोडा ऊपर की सजावट देख कर आता हूँ।

VO1(the guest): अरे वर्मा जी। थोडा बैठिये तो सही। इस उम्र में कितनी भाग-दौड़ करिएगा?

VO 2(Mr। Verma) : अरे भाग -दौड़ कैसी? भाई एकलौते बेटे की शादी है। कहीं कोई कसर नहीं रह जाए।
(as the above two people are talking Mr। Verma's brother--the bridegroom's uncle comes and shows the list of refreshments that is to be served to the bride's guests coming for the reception।)



VO2 ( Mr.Verma): अरे सिर्फ कोल्ड-ड्रिंक ही क्यूँ लिस्ट में इनक्लूड है? २-३ fruit juice के आइटम्स भी बढा दो. गर्मी का मौसम है भाई. देखो ये मौका बार बार नहीं आने वाला. कहीं कोई कमी या कंजूसी नहीं होनी चाहिए.)

V।O।1 (the guest): ये सब तो ठीक है वर्मा जी. पर इस बार किसे वोट देकर जीता रहे हैं आप?

VO2 (Mr। Verma): अरे क्या वोट दिया जाए? कुछ होने जाने वाला नहीं है.वैसे भी शादी के दो दिन पहले वोटिंग है. फुर्सत किसको है यहाँ? वैसे भी शादी के चक्कर में पिछले एक महीने से इतनी भाग-दौड़ की है की पूछो नहीं आप. इसलिए शादी के दस दिन बाद तक मैं घर से कहीं नहीं निकलने वाला. अब एक वोट नहीं पडेगा तो कौन सा पहाड़ टूट पडेगा? वैसे भी बेटा तो मेरा एक ही है. अब बार बार तो इसकी शादी नहीं होनी वाली. एकलौते बेटे की शादी है. इसलिए सब कुछ का ख़याल मुझे ही तो रखना है. कही थोडी सी भी चूक नहीं होनी चाहिए.

V।O.1 (the guest): वर्मा जी देश भी तो एकलौता ही है. उसका थोडा भी खयाल नहीं रखियेगा?देश की भी जिम्मेवारी तो हमारी ही बनती है.

(a background voice over: वोटिंग जरूर करे।
Don't take it as a burden. Take it as duty and do perform your duty. Our nation is our responsibility.)

Saturday, April 25, 2009

A Funny Love Application


To,


My Beauty(with or without brain, preferably without brain);


Daughter of a rich man;


Residing anywhere in Metros or Abraod(preferably abroad)




Dear Jaanu,


Sub: Applying for the job of becoming your ‘Saawariya’
यूँ तो प्यार नजरों की भाषा होती है पर मुझे conjectivitis होने और तुम्हारे भेंगे होने के कारण मुझे शब्दों का सहारा लेना पड़ रहा है.
Unlike innumerable road-side Romeos, मैं तेरे लिए चाँद -तारे तोड़ कर तेरे कदमों में रखने का दावा नही करता । ऐसा नही है की मैं चाँद -वांड तोड़ कर तुम्हारे कदमों में नही रख सकता . पर अगर चाँद तोड़ कर तेरे कदमों में रख दिया तो फ़िर इतना खर्चा कर के जो चंद्रयान -1 को चाँद पर भेजा गया है , उसका क्या होगा ? सो देश -हित में ऐसा कुछ नही करूँगा .


All I offer you is my love as मेरी सारी दौलत लालू जी के कारण डूब गई । वो क्या हुआ की मैंने लालू जी के LOK SHABHA चुनाव 2009 में CONGRESS का साथ देने par सत्ता (bet) लगाया था पर LALU जी ने सब मटिया पुलित कर दी .


However, even in this recession period, I assure you that I won’t cut corners on the budget of your Kitty parties, make-up kits and travel tours। With me, there won’t be any chance of domestic violence either as I suffer from itching problems and half the day is spent scratching and scrubbing my body.So You will be the KINGG…err…. I mean to say QUEEN.


Hope to become your Saawariya,


Yours truly(till you don’t reject me)
Saawariya

Friday, April 24, 2009

कल्चर ऑफ़ साएलेंस



कल्चर ऑफ़ साएलेंस
कल्चर--- आखिर क्या है ये शब्द सो बचपन से मैं सुनता आया हूँ. जहाँ तक मेरी समझ मुझे ले जाती है और जिंदगी ने जितना अनुभव मुझे दिया है, उस लिहाज से संस्कृति या कल्चर का अर्थ मेरे लिए यही है कि किस प्रकार हम अपनी निजी और सामजिक जिंदगी जीते हैं. जिस तरह हम खुद को प्रेजेंट करते हैं दुनिया के सामने उसी को ये दुनिया हमारी संस्कृति का नाम देती है कि भाई ये लड़का बड़ा संस्कारी मालूम पड़ता है या फिर इस लड़के को तो लगता है कि इसके माँ-बाप से कभी कोई संस्कार दिए ही नहीं, वगैरह वगैरह.कल्चर का अर्थ सिर्फ वो रिवाज या संस्कार नहीं जो हम सदियों से निभाते चले आ रहे हैं.यहाँ जिस संस्कृति कि बात मैं कर रहा हूँ वो है "कल्चर ऑफ़ साईलेंस"-- "चुप्पी कि संस्कृति".वो संस्कृति जो पिछले कुछ समय से बड़ी तेजी से मेरी जिंदगी में अपने पाँव पसारे जा रही है.असल में ये 'चुप्पी कि संस्कृति' ओने आस-पास हो रहे गलत और unethical कार्यों को देखने के बाद भी अपनी आवाज़ नहीं उठाना है.क्यूँ हम उसे चुपचाप होने देते हैं चाहे वो कितना ही गलत क्यूँ ना हो? क्यूँ हम आगे बढ़ कर उन्हें वो गलत और अनैतिक कार्य करने से रोकते नहीं हैं? माना कि लोगों कि मानसिकता बदलना आसन नहीं पर हम पहल भी तो नहीं करते उन्हें वैसा करने से रोकने कि.मैं जब भी ऐसा कुछ करने कि कोशिश करता हूँ तो यही सुनने को मिलता है -" छोडो जाने दो। तुम्हे क्या प्रॉब्लम हो रही है. जैसा वो कर रहा है करने दो उसे. तुम क्यूँ टेंशन लेते हो. तुम बस अपने आप से मतलब रखो. दूसरा जो कर रहा है उससे करने दो."अब चाहे वो कॉलेज में मेरे कुछ क्लासमेट्स द्बारा क्लास नहीं आने पर भी अपना अटेंडेंस खुद बना लेना हो या फिर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आये अधिकारी का वेरिफिकेशन की प्रकिरिया पूरी करने के लिए "खर्चे-पानी" की 'गुजारिश', हर जगह हर बार चुप्पी की संस्कृति अपनाने की सलाह दी जाती है. तर्क ये दिया जाता है कि जल में रह कर मगरमच्छ से बैर नहीं रखते. ये बिहार है यहाँ कुछ नहीं बदलने वाला. आखिर अकेला चना कभी भांर फोड़ सकता है भला?ये चुप्पी की संस्कृति मुझे आये दिन परेशान करती है।
I FEEL SO HELPLESS AT TIMES।पर जैसा चल रहा है उससे देख कर तो यही लगता है कि मुझे भी चाहे-अनचाहे इस चुप्पी की संस्कृति के आगे घुटने टेक देने होंगे और उसे अपनाना ही होगा. पर ये शर्मिंदगी मुझे जिंदगी भर कचोटती रहेगी कि मैंने हार कर इस 'चुप्पी की संस्कृति' को अपनाया था. नहीं ला सका मैं कोई बदलाव इस दुनिया में. इतनी हिम्मत नहीं दिखा सका कि अपने अधिकारों के लिए, सच के लिए खडा हो सकूँ.यही संस्कृति मुझे अपने समाज से अपनी पहले वाली पीढी से मिली है और शायद यही में आने वाली पीढी को दूंगा. पर मुझे हमेशा उस श्रोत का इंतज़ार रहेगा जो इस चुप्पी कि संस्कृति को तोडेगा और हमें अपने हक़ के लिए,सच के लिए खड़े होने कि हिम्मत देगा. मुझे उसका इंतज़ार रहेगा!!!!!!

Wednesday, March 11, 2009

Radio ad script(a teaser& the subsequent main radio ad) for a songs-on-public-demand show

(The ads have been conceptualised by me and are original work)

Teaser script 1
Teaser script 1: for the phone-in demand show Pataniya demand)Duration: 39 seconds
Script:

Voice OVER of SUNNY DEOL: तारीख पे तारीख ….. तारीक पे तारीख ….मिली तो सिर्फ तारीख …..इन्साफ नहीं मिला जज साहब


Voice OVER2: अरे…… -रे-रे .जज साहब ने तो अपने सन्नी पाजी की डिमांड ना मान कर उन्हें तोह कर दिया नाराज़ . पर आपकी हर फरमाइश (demand) को करेगा Radio Mirchi 98.3 FM पूरा . कैसे ? क्या ? कब ? ये जानने के लिए करना पड़ेगा आपको ……………


SFX: (a line of the song “intezaar” from John Abraham-starrer ‘PAAP’ plays)
Voice OVER2: तो सुनते रहिये Radio Mirchi 98।3 FM॥ It’s hot!

Main radio ad for RADIO MIRCHI’s SHOW ‘PATNAIYA DEMAND’

Main radio AD SCRIPT for RADIO MIRCHI’s SHOW ‘PATNAIYA DEMAND’

Voice 1: sir please sir 1 marks देकर मुझे पास कर दीजिये sir
Voice 2: NO
Voice 1: please sir मुझे पास कर दीजिये .
Voice 2: NO
Voice 1: sir दिखने लगे हैं मुझे आपमें ब्रह्मा ,विष्णु और महेश

जबसे आपने कहा है की मेरा result है ‘pending’ केस ।

ऐसा जुल्म मेरे पे ना DHAAIYE

अपनी girlfriend और दोस्तों को ‘दीदी ’, ‘भैया ’ कहने से मुझे बचाइये ।


Voice 3: अब हमारे पप्पू भैया लगाकर बैठे हैं आस

क्या 1 marks देकर teacher जी करेंगे इन्हें पास ?

अब भाई पप्पू भैया की demand पूरी होगी या नहीं ये तोह पता नहीं । पर Radio Mirchi पर हम करेंगे आपकी तमाम demands और फरमाइश पूरी ---अरे भैया marks की नहीं बल्कि नए नए फ़िल्मी गानों की ।

तो दोस्तों , यारों से नए फ़िल्मी गानों के cassette/CD की बंद करो करनी मांग

क्यूंकि गानों का हिट शो आ चुका है --- पटनिया डिमांड


पटनिया डिमांड--- हर Saturday-Sunday रात 9-11 सिर्फ Radio Mirchi 98.3 FM par---It’s hot

Tuesday, March 10, 2009

‘HALLA BOL’------- ‘The Tornado’ is Coming




(कामरान खान)


Wow! What a thrilling match we’ve had today between Kolkata Knight Riders(KKR) and Rajasthan Royals(RR) in the IPL. This was ‘the’ match we all were yearning for long. What a nail-biting finish to the match! I’m so excited and thrilled that I’m feeling like jumping,screaming, shouting at top of my lungs. My excitement can easily be gauged from the fact that it’s 2 AM at midnight and here I’m writing this blog post. I couldn’t have waited for tomorrow as it would have been difficult generating the same excitement and feeling that I’m experiencing right at the moment.

The tied match between KKR and RR, which ultimately the RR won via a ‘SUPER-OVER’ would be remembered as ‘ONE OF THE BIGGEST DAYS IN THE HISTORY OF THE IPL’. I agree with you Ravi! On a personal note, this exciting match will be remembered for the resurgence of an old warrior in SAURAV GANGULY who, for the umpteenth time proved his critics wrong by taking his side KKR almost through to a win. ‘DADA’ as he’s fondly called by fans proved that he’s not yet over the hill and by no means a spent force even in the latest avatar(Read T20 cricket) of cricket. This match also marked the emergence of a new star—Rajasthan Royals’ ‘Tornado’ KAMRAN KHAN. This blog is all about the man who has won hundreds of admirers like me with his extraordinary rise---KAAMRAAN खान.

This 18-year old rookie from Ajmer has been touted as the ‘next big thing’ in world cricket by none other than the legendary spin Wizard Shane Warne. Young Kamran’s journey to a RR berth has been nothing short of being a सेंसेशन. What a fairytale entry he has had. He showed tremendous character and nerve when he was asked to bowl the final over in the match when Saurav Ganguly was still on the crease and KKR needing just 7 runs off 6 balls. But the 18-year old Kamran held his nerve and didn’t get cowed down by the huge reputation of the ‘Prince of Kolkata’. He not only got Ganguly out but only contained the runs which gave us the opportunity to watch the ‘SUPER OVER’—a commodity which was still unknown to many cricket buffs like me.

It’s not only the win that has prompted me to sit in front of my PC and write a blog post at this untimely hour. I found a couple of things really inspirational and striking. My respect and appreciation goes out to the young Kamran who despite being hit hard and deep by destiny and poverty, showed unbelievable grit and determination and kept the fire in his belly burning. A place in the RR team is just a beginning for this talented and spirited fast bowler. It feels really great to see underdogs fight all odds and make their way to the top by dint of hard work, perseverance, patience, belief and honesty. I can straight away connect people like KAMRAN. If induces a new sense of hope and confidence that if he can do it, why can’s I? People like KAMRAN and not to mention Saurav Ganguly are inspirations for youngsters like me.

The other thing that struck and impressed me the most was the faith shown by the RR skipper Shane Warne on the rookie Kamran. Warne never fret or showed signs of getting annoyed or rattled whenever Kamran bowled a wide bowl or conceded a boundary. Warne was as calm as an ocean. He was constantly by the side of Kamran cheering him up and easing his nerves. Well that’s what raw talent need--- support, encouragement, opportunities and assurance that there’s always somebody to pick them up whenever they fall. That’s what leadership is all about and that’s the way to go about nurturing a talent. Really it takes a talent to spot a talent. Hats off to Warne & Co. and the man of the moment—the new star on the block---KAMRAN KHAN. It’s half past two in the morning. I need to go to bed now. So, I’ll be signing off now. But for the moment--- HALLA BOL!

Monday, January 19, 2009

मैं हूँ ना

मैं-- देखो तो महज एक छोटा सा शब्द। शब्दों के महासागर में पानी की एक छोटी से बूँद के समान है ये शब्द। परन्तु यही एक अदना सा शब्द राजा को रंक और रोडपति को करोड़पति बना देने का माद्दा रखता है. 'मैं' शब्द हमारे लिए वरदान भी बन सकता और हमारे अंत का कारण भी। अब ये हम पर निर्भर करता है की हम इसके किस रूप से रु -ब -रु होते हैं।

देखा जाए तो एक दोहरी ज़िन्दगी जीता है ये शब्द। एक मायाजाल की अनुभूति देता है जिसमे उलझ जाने पर मनुष्य को हर स्तिथि में उसी के सही होने का एहसास होता है।
आइये सबसे पहले 'मैं' के साइड एफ्फेक्ट्स से दो-चार हो लेते हैं.जब 'मैं' का नकारात्मक पक्ष इंसान पर हावी हो जाता है तब वो सिर्फ और सिर्फ पतन की ओर चलता चला जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे इंसान के ऊपर उसके एहम का हावी होना कहते हैं।


ऐसी स्तिथि में उसके लिए सही और ग़लत के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है। उसे सिर्फ़ वही सही लगता है। उसे सिर्फ़ उसके निर्णय ही सही और उपयुक्त लगते हैं। दूसरों का नजरिया या राय उसके लिए कोई मायेने नहीं रखती. इससे न सिर्फ़ लोगों की नजरों में वो अपनी एहमियत खोता है बल्कि अपनी ज़िन्दगी के दायरे भी सीमित कर लेता है। वो जीता है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने अहम खुश करने के लिए। पूरी दुनिया के साथ-साथ वो ख़ुद से भी दूर होता चला जाता है। बल्कि यूँ कहा जाए की वो ख़ुद ही दुनिया को ख़ुद से दूर करता चला जाता है और उसे इसका कोई अफ़सोस भी नही रहता। अगर कोई है तो 'मैं' ही हूँ। बाकी सब बकवास है। कुछ ऐसी ही मानसिकता हो जाती है जब 'मैं' के नेगटिव एस्पेक्ट से पाला पड़ता है।

वहीँ 'मैं' के सकारात्मक पक्ष को आलिंगन करने के तो फायेदे ही फायेदे हैं। 'मैं' के पॉजिटिव पहलु से लबरेज़ इंसान रेगिस्तान में भी हरियाली ला सकने का माद्दा रखता है। कोई राह कठिन नही होती; कोई मजिल दूर नही होती उसके लिए। ऐसे व्यक्ति के लिए तो कंकर-पत्थर भी फूलों की शैया होती है। आसमान भी झुकर इनका अभिनन्दन करता है। और इसमे कोई आश्चर्य नही होता जब ऐसे इंसान मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों में भी आगे बढ़कर कहते हैं--' मैं हूँ ना'.